झारखंड में ईडी की आईएएस अधिकारी मनीष रंजन समेत 20 ठिकानों पर छापामारी
रांची, सोमवार, 14 अक्टूबर 2024। झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने राज्य के पेयजल स्वच्छता विभाग में हुए घोटाले को लेकर राजधानी रांची सहित राज्य के कई ठिकानों पर एक साथ आज सुबह से छापेमारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छापेमारी भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी मनीष रंजन और मंत्री मिथलेश ठाकुर से जुड़े लोगों के लगभग 20 ठिकानों पर की जा रही हैं। रांची के बरियातू स्थित आईएएस मनीष रंजन की बहन के घर पर भी ईडी ने छापेमारी की है। आईएएस श्री रंजन के अलावा मंत्री मिथलेश ठाकुर के पीएस हरेंद्र सिंह, मंत्री के भाई विनय ठाकुर सहित कई विभागीय इंजीनियर्स के यहां छापेमारी की जा रही है। यह मामला जल जीवन मिशन में अनियमितता से जुड़ा बताया जा रहा है।
Similar Post
-
तमिलनाडु विधानसभा ने लोकसभा सीट स्थायी रूप से 543 रखने का प्रस्ताव पारित किया
चेन्नई, बुधवार, 12 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा ने मुख्यमंत्र ...
-
मुंबई में भूस्खलन से छह लोगों की मौत, चार घायल; महापौर ने सहायता राशि की घोषणा की
मुंबई, बुधवार, 12 अगस्त 2026। मुंबई के घाटकोपर इलाके में बुधवार ...
-
दिल्ली विधानसभा में 13 घंटे कामकाज हुआ, मानसून सत्र के दौरान चार विधेयक पारित: विधानसभा अध्यक्ष
नई दिल्ली, बुधवार, 12 अगस्त 2026। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष वि ...
