दुबई से 816 ग्राम सोने की तस्करी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 14 अक्टूबर 2024। राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 24 कैरेट के 816 ग्राम सोने की तस्करी करने की कोशिश के आरोप में दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि दुबई से आये यात्रियों को दो कंगन के रूप में सोने की तस्करी करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दिल्ली सीमा शुल्क विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘खुफिया जानकारी के आधार पर, दुबई से आये दो यात्रियों को 11 अक्टूबर को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग द्वारा 816 ग्राम वजन वाले दो कड़े के रूप में 24 कैरेट सोने की तस्करी करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मामले में जांच जारी है।’
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
