सारण : जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत
छपरा, गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024। बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में कथित जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गयी है। सारण के जिला पदाधिकारी अमन समीर ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि इस मामले में थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में इस्लामुद्दीन, शमशाद अंसारी, धर्मेंद्र राम, शम्भू नारायण सिंह और पिलखी गांव निवासी प्रदीप साह की मौत हो गई है।उन्होंने बताया कि 31 लोग बीमार हो गये हैं, जबकि 12 लोगों को इलाज के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। वहीं 14 लोगों का इलाज किया जा रहा है। समीर ने बताया कि इस मामले में आठ नामजद सहित अन्य के विरुद्ध मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पूरे मामले की जांच के लिए सारण के सहायक पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया गया है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
