असम : 5.5 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन जब्त
गुवाहाटी, शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024। असम के गुवाहाटी में 5.5 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर उसने शहर के चांदमारी थाना थाना क्षेत्र के चांदमारी फ्लाईओवर के पास गश्त तेज कर दी और शुक्रवार तड़के दोपहिया वाहन सवार दो संदिग्धों को पकड़ लिया। एक अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों संदिग्धों के पास से साबुन के दस डिब्बों में छिपाकर रखी गई 691 ग्राम हेरोइन जब्त की। अधिकारी के मुताबिक, गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान संदीप सिंह और मनोज डेका के रूप में हुई है और जब्त हेरोइन की कीमत 5.5 करोड़ रुपये से अधिक आकी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
