मोगा में बंबीहा-बिश्नोई गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार
मोगा, सोमवार, 21 अक्टूबर 2024। एक बड़ी सफलता में पंजाब में मोगा पुलिस ने रंगदारी के लिये यहां एक व्यवसायी को निशाना बनाने की योजना बना रहे चार गिरोहबाजों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने बंबीहा गिरोह से जुड़े विदेश स्थित लकी पटियाल के एक सहयोगी को तीन अवैध हथियारों के साथ और मनप्रीत सिंह उर्फ मनी भिंडर के तीन सहयोगियों को तीन अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। भिंडर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा हुआ है। यादव ने कहा कि ये आरोपी रंगदारी के लिये मोगा में व्यवसायी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे । उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं और बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज स्थापित करने के लिये जांच जारी है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
