विमानों में बम रखे होने की धमकियों से निपटने के लिए विधायी कार्रवाई की योजना बना रही है सरकार: नायडू
नई दिल्ली, सोमवार, 21 अक्टूबर 2024। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सोमवार को कहा कि विमानों में बम रखे होने की धमकियों की घटनाओं से निपटने के लिए सरकार विधायी कार्रवाई की योजना बना रही है जिनमें ऐसी धमकी देने वालों के नाम ‘उड़ान-निषिद्ध’ सूची में डालना शामिल है। पिछले करीब एक सप्ताह में भारतीय विमानन कंपनियों की करीब 100 उड़ानों में बम रखे होने की धमकियां मिली हैं। नायडू ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार विमानन सुरक्षा नियमों और ‘नागरिक विमानन सुरक्षा के विरुद्ध गैरकानूनी कृत्यों का दमन अधिनियम, 1982’ में संशोधन करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) विमानों में बम रखे होने की धमकियां मिलने के मुद्दे पर लगातार गृह मंत्रालय से संपर्क बनाए हुए है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
