झारखंड में झामुमो ने विधानसभा चुनाव के लिए 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की
रांची, बुधवार, 23 अक्टूबर 2024। झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन की प्रमुख घटक झारखंड मुक्ति मोर्चा( झामुमो) ने विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार देर रात उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है। इस सूची में में 35 उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें बरहेट (अजजा) से हेमंत सोरेन राजमहल से एमटी राजा, बोरियो (अजजा)से धनंजय सोरेन, महेशपुर (अजजा) से स्टीफन मरांडी शिकारीपाडा (अजजा) से आलोक सोरेन,नाला से रविन्द्रनाथ महतो, दुमका (अजजा) से बसंत सोरेन मधुपुर से हफीजुल हसन, सारठ से उदय शंकर सिंह, गाण्डेय से कल्पना मुर्मू सोरेन, गिरिडीह से सुदिव्य कुमार,डुमरी से बेबी देवी, चन्दनक्यारी (अजा) से उमाकान्त रजक,बहरागोड़ा से समीर मोहन्ती टुण्डी से मथुरा प्रसाद महतो, घाटशिला (अजजा) से रामदास सोरेन,पोटका (अजजा) से संजीव सरदार,जुगसलाई (अजा) से मंगल कालिन्दी,ईचागढ़ से सबिता महतो, चाईबासा (अजजा) से दीपक बिरुवा,मझगांव (अजजा) से निरल पूरती,मनोहरपुर (अजजा) से जगत मांझी,खरसावां (अजजा) से दशरत गागराई,तमाड़ (अजजा) से विकास मुण्डा,तोरपा (अजजा) से सुदीप गुड़िया,गुमला (अजजा) से भूषण तिर्की,लातेहार (अजा) से बैद्यनाथ राम,गढ़वा से मिथिलेश कुमार ठाकुर,जमुआ (अजा) से केदार हाजरा,भवनाथपुर से अनंत प्रताप देव,सिमरिया (अजा) से मनोज चन्द्रा,सिल्ली से अमित महतो, बरकट्ठा से जानकी यादव, धनवार से निजामुद्दीन अंसारी और लिट्टीपाड़ा से हेमलाल मुर्मू शामिल है। इस बीच झामुमो के महासचिव विनोद पांडे ने आज बताया कि अन्य उम्मीदवारों के नाम भी जल्द घोषित किये जाएंगे ।
Similar Post
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
-
शिमला में आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक
शिमला, मंगलवार, 13 मई 2026। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे शिमला की ...
