दिल्ली : दिवाली समारोह के दौरान जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र समूहों में झड़प, पुलिस तैनात
नई दिल्ली, बुधवार, 23 अक्टूबर 2024। दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में दिवाली समारोह के दौरान छात्रों के दो समूहों के बीच झड़प हुई जिसके बाद एहतियात के तौर पर परिसर के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार रात को हुई लेकिन इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस के अनुसार, छात्रों के एक समूह ने दिवाली समारोह में बाधा डाली जिसके बाद दोनों समूह के बीच झड़प हुई। विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति पर काबू पाया गया और छात्र तितर-बितर हो गए।
कुछ ऐसे कथित वीडियो सोशल मीडिया में आए हैं जिनमें परिसर के अंदर छात्र ‘‘सांप्रदायिक’’ नारे लगा रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय के अंदर तनाव की सूचना मिलने के बाद एहतियात के तौर पर गेट के बाहर और परिसर के आसपास पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस को परिसर के आसपास निगरानी बढ़ाने को कहा गया है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
