झारखंड में एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
मेदिनीनगर (झारखंड), गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024। झारखंड के पलामू जिले में एक वाहन के पलट जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रांची से लगभग 165 किलोमीटर दूर मनातू थाना क्षेत्र के अंतर्गत उरुर जंगल के पास बुधवार रात को यह हादसा हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘वाहन के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
