तीन अधिवक्ताओं को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024। कानून मंत्रालय ने कहा कि बृहस्पतिवार को तीन अधिवक्ताओं को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया। इसके अलावा, कर्नाटक उच्च न्यायालय के एक अतिरिक्त न्यायाधीश को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया है। अतिरिक्त न्यायाधीशों को आमतौर पर दो साल के लिए ‘स्थायी’ न्यायाधीश नियुक्त किया जाता है। मंत्रालय के अनुसार, कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति सिद्धैया रचैया को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया है, वहीं अधिवक्ता महेश्वर राव कुंचेम, टी सी डी सेकर और चल्ला गुणरंजन वरिष्ठता के क्रम में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं।
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
