दिल्ली: मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में दंपति समेत तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024। राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस ने एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उसकी सास को कथित तौर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान राज कुमार (38), उसकी पत्नी मरियम (25) और उसकी सास परवीन के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से 80 लाख रुपये की कीमत की 378 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सात अक्टूबर को एक व्यक्ति के पास से 274 ग्राम हेरोइन जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी सफीकुल ने राज कुमार का नाम बताया जो कथित तौर पर उसे मादक पदार्थ मुहैया कराता था। उन्होंने बताया कि एक टीम गठित कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ एनडीपीएस (स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम) के तहत आठ मामले दर्ज हैं।
Similar Post
-
अल्कोहल की 12 प्रतिशत से अधिक मात्रा वाली दवाइयों के लिए लाइसेंस अनिवार्य
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। केंद्र ने उन दवाओं को लाइसें ...
-
राम मंदिर चढ़ावा विवाद की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा न्यायालय
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय अयोध्या स्थ ...
-
मुंबई-पुणे रेल मार्ग बाधित: मध्य रेलवे ने 30 ट्रेन 17 जुलाई तक रद्द कीं
मुंबई, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। भोर घाट खंड में हुए भूस्खलन के बा ...
