कुलगाम में सेना का वाहन पलटने से एक सैनिक शहीद, आठ घायल
श्रीनगर, शनिवार, 26 अक्टूबर 2024। जम्मू- कश्मीर के कुलगाम जिले में सेना का वाहन पलट जाने से एक सेना का जवान शहीद हो गया और आठ अन्य घायल हो गये। सेना के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दुर्घटना कुलगाम के दम्हल हंजिपोरा में शुक्रवार देर रात तब हुई, जब कुछ सैनिक एक अभियान के लिये जा रहे थे। उसी दौरान, उनका वाहन दम्हल हांजीपोरा में फिसलकर पलट गया। इसमें एक सैनिक शहीद हो गया और आठ सैनिक घायल हो गये। घायल सैनिकों को तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत स्थिर है। फिलहाल, शहीद सैनिक की पहचान नहीं हो पायी है। श्री नगर स्थित चिनार कोर ने 'एक्स' पर लिखा, 25 अक्टूबर की रात , कुलगाम जिले में एक अभियान के दौरान सेना का वाहन फिसलकर पलट गया।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
