दिल्ली : मंत्री गोपाल राय ने उपराज्यपाल से पटाखों की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया
नई दिल्ली, सोमवार, 28 अक्टूबर 2024। प्रदूषण की बढ़ती चिंताओं और करीब आ रही दिवाली के मद्देनजर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखकर पटाखों की अवैध बिक्री और वितरण में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया है। दिल्ली सरकार ने 14 अक्टूबर को एक निर्देश जारी कर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली में एक जनवरी, 2025 तक सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उन्हें फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था। उपराज्यपाल को लिखे अपने पत्र में राय ने जोर देकर कहा कि पटाखे वायु प्रदूषण को बढ़ाते हैं और बच्चों, बुजुर्गों और सांस की समस्याओं वाले व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य जोखिम पैदा करते हैं। मंत्री ने कहा, ‘‘खबरों के अनुसार, प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली के विभिन्न बाजारों में पटाखे अब भी बिक रहे हैं तथा शहर में हरियाणा और उत्तर प्रदेश से पटाखे लाए जा रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि ये पटाखे राष्ट्रीय राजधानी को हरियाणा और उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाली सीमाओं के माध्यम से दिल्ली में लाए जा रहे हैं और दिल्ली पुलिस एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों ने प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया है। मंत्री ने आरोप लगाया कि विक्रेता पटाखे बेचकर खुलेआम प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहे हैं। राय ने पटाखों की अवैध बिक्री और वितरण में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया और आगाह किया कि दिवाली के दौरान इनके उपयोग से वायु प्रदूषण बढ़ेगा और निवासियों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ेगा। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई।
Similar Post
-
कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए अलग हुए नेताओं को फिर एकजुट होना चाहिए: राउत
पुणे, शनिवार, 13 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने शनिव ...
-
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर तलाशी, तृणमूल ने 'राजनीतिक प्रतिशोध' का आरोप लगाया
कोलकाता, शनिवार, 13 जून 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय बल ...
-
निर्मला सीतारमण ने उडुपी के श्रीकृष्ण मठ में पूजा-अर्चना की
उडुपी (कर्नाटक), शनिवार, 13 जून 2026। केंद्रीय वित्त मंत्री निर् ...
