कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी
श्रीनगर, मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024। कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार को कई जगहों पर हल्की बर्फबारी हुई और मौसम विभाग ने दो दिनों तक बादल छाए रहने तथा घाटी के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के गुरेज और श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर मिनीमर्ग जैसे कुछ इलाकों में सुबह-सुबह हल्की बर्फबारी हुई। उन्होंने बताया कि कुछ अन्य इलाकों में भी हल्की बर्फबारी की खबरें मिली हैं।
मौसम विभाग ने मंगलवार से दो दिनों तक कश्मीर में, खासकर उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में आमतौर पर बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, नवंबर के पहले सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में कल रात न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री अधिक, 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घाटी में सामान्य न्यूनतम तापमान इस समय 6.3 से 8.1 डिग्री तक रहता है। विभाग ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है।
Similar Post
-
कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए अलग हुए नेताओं को फिर एकजुट होना चाहिए: राउत
पुणे, शनिवार, 13 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने शनिव ...
-
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर तलाशी, तृणमूल ने 'राजनीतिक प्रतिशोध' का आरोप लगाया
कोलकाता, शनिवार, 13 जून 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय बल ...
-
निर्मला सीतारमण ने उडुपी के श्रीकृष्ण मठ में पूजा-अर्चना की
उडुपी (कर्नाटक), शनिवार, 13 जून 2026। केंद्रीय वित्त मंत्री निर् ...
