दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार
नई दिल्ली, शनिवार, 02 नवंबर 2024। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह सतही हवाएं चलने से प्रदूषक तत्व तितर-बितर हुए और इससे वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार आया। राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का प्रति घंटा अपडेट देने वाले ‘समीर’ ऐप के अनुसार, दिल्ली में शनिवार सुबह एक्यूआई 290 दर्ज किया गया जो खराब की श्रेणी में आता है। शुक्रवार सुबह एक्यूआई 362 था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर एक्यूआई को ‘बेहद गंभीर’ माना जाता है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राजधानी में दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
