झारखंड में 3.6 तीव्रता का भूकंप
रांची, शनिवार, 02 नवंबर 2024। झारखंड के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.6 थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इससे किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केन्द्र रांची से करीब 35 किलोमीटर दूर खूंटी में पांच किलोमीटर की गहराई में था। श्रीवास्तव ने बताया कि जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले के कांद्रा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
