मणिपुर में छह उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, रविवार, 03 नवंबर 2024। मणिपुर के थौबल और विष्णुपुर जिलों से दो प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी। कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के पांच उग्रवादियों को अपहरण और जबरन वसूली में कथित संलिप्तता के लिए थौबल के चरंगपत मयाई लीकाई से गिरफ्तार किया गया है। बयान में कहा गया है कि इनकी पहचान थोकचोम विक्रम सिंह (29), सिनम विजेन सिंह (37), थंगजाम दीपक सिंह (30), लांबामायुम नाओबी सिंह (26) और हुइनिंगसुंबम टोन सिंह (21) के रूप में की गई है।
बयान के अनुसार उग्रवादियों की गिरफ्तारी शुक्रवार को की गई और उनके पास से एक हथगोला, संगठन के पांच मांग पत्र, पांच मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड और एक वाहन जब्त किया गया। एक अन्य घटना में, पुलिस ने शनिवार को विष्णुपुर जिले के कुंबी इलाके से पीआरईपीएके (पीआरओ) संगठन से जुड़े एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान नोंगमाईथेम गुनामणि उर्फ अल्लू (32) के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि यह कथित तौर पर जबरन वसूली के अपराध में संलिप्त था। उसके पास से एक हथगोला जब्त किया गया।
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
