सांप्रदायिक नीतियों की वजह से लोकसभा में भाजपा की कम सीट आई: अरशद मदनी
नई दिल्ली, रविवार, 03 नवंबर 2024। जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने रविवार को यहां दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी राजनीति और सांप्रदायिक नीतियों की वजह से लोकसभा चुनाव में बहुमत का आकंड़ा नहीं छू पाई। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक राजनीति के कारण ही भाजपा को सरकार बनाने के लिए तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की बैसाखी का सहारा लेना पड़ा। राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में संविधान बचाओ सम्मेलन को संबोधित करते हुए मदनी ने कहा कि मुस्लिम बाहर से नहीं आए हैं, बल्कि इस देश के मूल निवासी हैं। उन्होंने कहा कि अगर हिंदू गुर्जर, जाट हैं तो मुस्लिम भी गुर्जर और जाट हैं तथा कश्मीर में तो मुस्लिम भी ब्राह्मण हैं।
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
