बुधनी विधानसभा उपचुनाव में दिग्विजय करेंगे प्रचार
बुधनी, सोमवार, 04 नवंबर 2024। मध्यप्रदेश के बुधनी विधानसभा उपचुनाव में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पार्टी प्रत्याशी राजकुमार पटेल के पक्ष में मंगलवार को प्रचार करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के भैरुंदा में मंगलवार को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे झाली, आमा सुआपानी, भिलाई, भैसांद अमीरगंज और आसपास के क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं करेंगे। बुधनी में मुख्य मुकाबला भाजपा के रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के श्री पटेल के बीच है। मतदान तेरह नवंबर को होगा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधायक पद से त्यागपत्र के कारण बुधनी सीट रिक्त हुयी है।
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
