लुधियाना में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के चार सदस्य गिरफ्तार
लुधियाना, मंगलवार, 05 नवंबर 2024। काउंटर इंटेलिजेंस और लुधियाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए विदेश में रह रहे हरजीत सिंह उर्फ लाडी और साबी द्वारा संचालित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि इस अभियान के तहत शिवसेना नेताओं को निशाना बनाकर की गई पेट्रोल बम की घटनाओं को सफलतापूर्वक सुलझाया है, जिसमें 16 अक्टूबर, 2024 को योगेश बख्शी के आवास पर हमला और हाल ही में 02 नवंबर, 2024 को लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन में हरकीरत सिंह खुराना के घर पर हुई घटना शामिल है। यादव ने बताया कि मॉड्यूल के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और टोही तथा ट्रैकिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों के संपर्कों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है और अतिरिक्त गिरफ्तारियां की जानी हैं। डीजीपी ने कहा कि हरजीत सिंह उर्फ लाडी भी पंजाब के नांगल में विकास प्रभाकर की हत्या के मामले में वांछित आरोपी है और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
Similar Post
-
पुडुचेरी: अंबालगन को अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया
पुडुचेरी, शुक्रवार, 15 मई 2026। पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैला ...
-
तृणमूल कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार को घेरा, आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप लगाया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 15 मई 2026। तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को ...
-
चेन्नई में एलपीजी रिसाव के कारण विस्फोट, कोई हताहत नहीं
चेन्नई, शुक्रवार, 15 मई 2026। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के अंब ...
