नोएडा : पुलिस के साथ मुठभेड़ में चोर गिरफ्तार, दो साथी फरार
नोएडा, मंगलवार, 05 नवंबर 2024। उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना फेस-दो पुलिस ने मंगलवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इसके दो साथी मौके से भाग गए और पकड़े गये बदमाश के पास से पुलिस ने चोरी के जेवरात, नगदी, अवैध हथियार एवं मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आज सुबह थाना फेस-दो पुलिस विशेष निर्यात जोन के पास जांच कर रही थी, तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग आते हुए दिखाई दिए।
शक होने पर पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया। बदमाश रुकने की वजाए वहां से भागने लगे। पीछा करके पुलिस ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस से अपने आप को घिरा हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलानी शुरू कर दी। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी । उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान राहुल के तौर पर की गयी है और वह जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है।
उन्होंने बताया कि इसके दो साथी मौके से भाग गए। डीसीपी ने बताया कि उक्त बदमाश के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, एक मोटरसाइकिल, चांदी के जेवरात व 10,400 रूपए नगद बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि घायल बदमाश और उसके साथी चोरी और लूटपाट की वारदात को अंजाम देते हैं । उन्होंने बताया कि घायल बदमाश के खिलाफ पहले भी छह मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इसके भागे हुए साथियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
Similar Post
-
कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए अलग हुए नेताओं को फिर एकजुट होना चाहिए: राउत
पुणे, शनिवार, 13 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने शनिव ...
-
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर तलाशी, तृणमूल ने 'राजनीतिक प्रतिशोध' का आरोप लगाया
कोलकाता, शनिवार, 13 जून 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय बल ...
-
निर्मला सीतारमण ने उडुपी के श्रीकृष्ण मठ में पूजा-अर्चना की
उडुपी (कर्नाटक), शनिवार, 13 जून 2026। केंद्रीय वित्त मंत्री निर् ...
