पूर्व सांसद अगाथा संगमा ने संभाला मेघालय राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार
शिलांग, बुधवार, 06 नवंबर 2024। तुरा की पूर्व सांसद अगाथा संगमा ने मेघालय राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एमएससीपीसीआर) के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। वह मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की बहन हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। नेशनल पीपुल्स पार्टी के नेतृत्व वाली मेघालय लोकतांत्रिक गठबंधन सरकार ने छह सितंबर को उनकी नियुक्ति की घोषणा की थी। एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मंगलवार को कार्यभार संभालने के तुरंत बाद अगाथा ने समाज कल्याण मंत्री पॉल लिंगदोह से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने आयोग की पूरी टीम से भी मुलाकात की। कार्यभार संभालने में हुई देरी का कारण अगाथा का खराब स्वास्थ्य बताया गया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं बच्चों के कल्याण और सुरक्षा के लिए काम करने के इस अवसर के लिए उत्साहित हूं। मैं आयोग द्वारा अतीत में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने और उसे मजबूती देने के लिए तत्पर हूं।’’ उन्होंने बच्चों को फलने-फूलने के लिए सुरक्षित स्थान प्रदान करने में सक्षम होने के लिए समुदाय के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
Similar Post
-
पंजाब में छह उपायुक्तों समेत 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। पंजाब सरकार ने छह उपायुक्तों (ड ...
-
असम: सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, चार लोग घायल
गुवाहाटी, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
-
मेरठ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी के आभूषण और नकदी बरामद
मेरठ, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरूरप ...
