दिल्ली में बीज और खाद की कालाबाजारी पर सक्सेना और आतिशी को पत्र लिखा कांग्रेस ने
नई दिल्ली, गुरुवार, 07 नवंबर 2024। कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी में खाद और बीज की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली सरकार को किसानों के हित में तत्काल कदम उठाने चाहिए। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के वरिष्ठ प्रवक्ता और किसान नेता डॉ. नरेश कुमार ने गुरुवार को यहां कहा कि दिल्ली में किसानों को खाद, बीज और अन्य सामग्री की किल्लत बनी हुई जबकि दिल्ली की सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार इस मामले में लापरवाह बनी हुई है। डॉ. कुमार ने मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को इस मामले में पत्र लिखकर तत्काल किसानों के हितों के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने किसानों को उचित दर पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल से तत्काल कदम उठाए जाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि आगामी फसलों के सीजन में किसानों को खाद और बीज की कालाबाजारी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में डी ए पी खाद के एक कट्टे की कीमत 1650 रुपए है जबकि हरियाणा में 1350 रुपए है। इसी तरह गेहूं बीज किसानों को हरियाणा में 1550 रुपए प्रति कट्टे में मिलता है जबकि दिल्ली में इसका मूल्य 1650 रुपए है।
Similar Post
-
कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए अलग हुए नेताओं को फिर एकजुट होना चाहिए: राउत
पुणे, शनिवार, 13 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने शनिव ...
-
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर तलाशी, तृणमूल ने 'राजनीतिक प्रतिशोध' का आरोप लगाया
कोलकाता, शनिवार, 13 जून 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय बल ...
-
निर्मला सीतारमण ने उडुपी के श्रीकृष्ण मठ में पूजा-अर्चना की
उडुपी (कर्नाटक), शनिवार, 13 जून 2026। केंद्रीय वित्त मंत्री निर् ...
