शाहरुख खान को धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
रायपुर, गुरुवार, 07 नवंबर 2024। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से पुलिस ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में आरोपी फैजान खान को गुरुवार को पंडरी थाना इलाके से गिरफ्तार किया। मुम्बई पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के अनुसार बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात कॉलर का कॉल आया था जिसमें धमकी देते हुए कॉलर ने कहा कि बैंड स्टैंड वाले शाहरुख खान को मार दूंगा। कॉलर ने कहा कि अगर उसे 50 लाख नहीं दिए गए तो वो उन्हें जान से मार देगा। जब कॉलर से उसका नाम पूछा गया तो जवाब मिला मेरे लिए ये मैटर नहीं करता, मेरा नाम हिंदुस्तानी है। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस के तीन अफसर मोबाइल की लोकेशन ट्रैक करते हुए रायपुर पहुंचे हैं। बुधवार की रात वे रायपुर के होटल पर रुके हुए थे। तड़के उन्होंने पंडरी एरिया में मोबाइल सिम की लोकेशन देखने के बाद युवक के घर पहुंचे। फिलहाल इस मामले में पंडरी पुलिस भी थाने पहुंचकर युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक को गिरफ्तार कर टीम महाराष्ट्र लेकर जा सकती है। धमकी मिलने के बाद शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
