उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बीआर गवई को नालसा का कार्यकारी अध्यक्ष नामित किया गया
नई दिल्ली, शनिवार, 09 नवंबर 2024। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बीआर गवई को राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (नालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। नालसा का कार्य समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान करना है। न्याय विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, न्यायमूर्ति गवई का नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नामांकन 11 नवंबर से प्रभावी होगा। देश के प्रधान न्यायाधीश नालसा के मुख्य संरक्षक होते हैं, जबकि प्रधान न्यायाधीश के बाद सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश इस संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष होते हैं। फिलहाल प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ नालसा के मुख्य संरक्षक हैं और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना कार्यकारी अध्यक्ष हैं। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ रविवार को प्रधान न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं और न्यायमूर्ति खन्ना सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे। न्यायमूर्ति गवई सोमवार से प्रधान न्यायाधीश के बाद सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश होंगे।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
