नागरिक-केंद्रित सेवाओं पर वेबिनार आयोजित करेगा पंचायती राज मंत्रालय
नई दिल्ली, रविवार, 10 नवंबर 2024। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा सोमवार को यहां आयोजित होने वाले वेबिनार में जमीनी स्तर पर सेवाओं की प्रभावी और कुशल डिलीवरी सुनिश्चित करने तथा समग्र शासन को बढ़ाने के लिए नागरिक-केंद्रित सेवाओं को प्राथमिकता देने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। वेबिनार का उद्देश्य ग्रामीण शासन में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देना है, विशेष रूप से ग्रामीण नागरिकों को आवश्यक सेवाओं की समय पर और प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करना। पंचायती राज मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘जमीनी स्तर पर कार्यरत पंचायती राज संस्थाएं शासन में अग्रणी भूमिका निभाती हैं तथा यह सुनिश्चित करती हैं कि सरकारी योजनाएं, कल्याणकारी कार्यक्रम और नागरिक सेवाएं ग्रामीण भारत के हर कोने तक पहुंचें। ’’
बयान के मुताबिक, ‘‘जल आपूर्ति, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवा से लेकर डिजिटल साक्षरता और बुनियादी ढांचे के विकास तक की ये सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास को आकार देने और लाखों नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण हैं।’’ देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और सूचना प्रौद्योगिकी सचिवों सहित सरकारी अधिकारी, आकांक्षी जिलों के उपायुक्त, जिलाधिकारी और वर्ष 2022, 2023 और 2024 के लिए सभी राष्ट्रीय ई-शासन पुरस्कार विजेता और उनके प्रतिनिधि इस वेबिनार में भाग लेंगे।
Similar Post
-
मैं और सिद्धरमैया नेतृत्व मुद्दे पर आलाकमान के हर फैसले का पालन करेंगे : शिवकुमार
बेंगलुरु, रविवार, 26 अप्रैल 2026। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.क ...
-
तेलंगाना में चारमीनार एक्सप्रेस को डिब्बे के पहिये से धुआं निकलने के बाद रोका गया
हैदराबाद, रविवार, 26 अप्रैल 2026। चारमीनार एक्सप्रेस के एक डिब् ...
-
अहमदाबाद में प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगी
अहमदाबाद, रविवार, 26 अप्रैल 2026। गुजरात के अहमदाबाद में रविवार ...
