सोचा नहीं था मैं फिर से मंजुलिका को जिंदा करूंगी
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन, फिल्म भूल भुलैया 3 की सफलता से बेहद खुश हैं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म भूल भुलैया 3, भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। भूल भुलैया 3, दीवाली के अवसर पर 01 नवंबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी ने मुख्य भूमिका निभाई है। भूल भुलैया 3 ने नौ दिनों में भारत में 182 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। विद्या बालन फिल्म भूल भुलैया 3 की सफलता से बेहद खुश हैं।
विद्या बालन ने कहा, इससे बेहतर मैंने कभी सोचा भी नहीं था और ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि 17 साल बाद मैं फिर से भूल भुलैया में काम करूंगी और मंजुलिका को फिर से जिंदा करूंगी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इसके लिए इतना प्यार मिलेगा। मैं बहुत खुश हूं कि फिल्म भूल भुलैया 3 इतना अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म इतनी अच्छी चल रही है, मुझे यह बात बहुत पसंद आ रही है। यह मेरी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है। इससे बेहतर क्या हो सकता है।
Similar Post
-
सनी देओल की अगली फिल्म का नाम 'बंटवारा 1947', अगस्त में रिलीज होगी
आमिर खान प्रोडक्शंस ने मंगलवार को 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर जार ...
-
राम चरण की 'पेड्डी' ने पांच दिनों में 315 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर शानदार ...
-
मां को तकलीफ न हो इसलिए कभी जिद नहीं की- रानी मुखर्जी
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को लोग उनकी दमदार अदाकारी और शानदा ...
