दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में, सुबह गर्म रही
नई दिल्ली, मंगलवार, 12 नवंबर 2024। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वायु गुणवत्ता अब भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 355 रहा। राजधानी के आनंद विहार, जहांगीरपुरी, वजीरपुर, रोहिणी और मुंडका में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रही। यहां एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर था। एक्यूआई के वर्गीकरण के अनुसार, शून्य से 50 की श्रेणी को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ तथा 401-500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Similar Post
-
सुनेत्रा अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी का हो सकता है अस्तित्व समाप्त : राउत
मुंबई, शनिवार, 30 मई 2026। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत् ...
-
दिल्ली के कूलर कारखाने में लगी आग, नौ मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया
नई दिल्ली, शनिवार, 30 मई 2026। बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना औद्य ...
-
सांसद अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी कर सुरक्षित निकाला
कोलकाता, शनिवार, 30 मई 2026। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार ...
