मुर्मु 21 नवंबर से हैदराबाद के दो दिवसीय दौरे पर
हैदराबाद, बुधवार, 13 नवंबर 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 21 नवंबर से हैदराबाद की दो दिवसीय यात्रा पर होंगी। तेलंगाना की मुख्य सचिव शांति कुमारी ने राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देरनजर यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।मुख्य सचिव ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि राष्ट्रपति की यात्रा गरिमापूर्ण और सफल हो, अधिकारियों को मैनुअल के अनुसार व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने राष्ट्रपति की यात्रा के लिए अधिकारियों को उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया जिसमें पुलिस विभाग द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और बंदोबस्त योजना शामिल है।
यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि अग्निशमन विभाग के मुख्य सचिव को आवश्यक कर्मचारियों के साथ सभी आयोजन स्थलों पर पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था और फायर टेंडर उपलब्ध कराने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग को सहायक कर्मचारियों के साथ-साथ योग्य डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।इसी तरह सड़क और भवन विभाग को आवश्यक बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्था करने के साथ ही ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) और पुलिस विभाग के समन्वय में सड़क की मरम्मत करने के लिए कहा गया है। म्यूनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन एडं अर्बन डेवलपमेंट (एमएयूडी) विभाग को राष्ट्रपति के ठहरने के स्थान के आसपास की सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ऊर्जा विभाग को सभी आयोजन स्थलों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है।
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
