उत्तराखंड में सडक हादसे में चार की मौत और पांच घायल
हरिद्वार, शुक्रवार, 15 नवंबर 2024। उत्तराखंड में गुरुवार रात रात रुड़की के मंगलौर में एक सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रूडकी के मंगलौर मंडी के पास मेरठ से आ रही बारात से भरी हुई स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकरा गई जिससे यह भीषण सडक हादसा हुआ। इस दुर्घटना में चार लोगो की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो का निजी व सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बारात से भरी हुई स्कॉर्पियो रठ से रुड़की जा रही थी और मंगलौर हाईवे के मंडी के निकट पहुंची तो स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। सूचना प्राप्त होने पर एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह, सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
Similar Post
-
मणिपुर के थोबल में पेट्रोल पंप पर ग्रेनेड हमला, कोई हताहत नहीं
इंफाल, रविवार, 30 अगस्त 2026। मणिपुर के थोबल जिले में शनिवार शाम ...
-
रूस को पेट्रोल भेजने वाला प्रमुख देश बना भारत, रिफाइनरी पर हमलों से बाधित हुई आपूर्ति
नई दिल्ली, रविवार, 30 अगस्त 2026। यूक्रेन के ड्रोन हमलों के कारण ...
-
एनआईए अदालत ने आईएसआईएस से जुड़े आतंकी साजिश मामले में व्यक्ति को सुनाई सात साल की सजा
बेंगलुरु, रविवार, 30 अगस्त 2026। एनआईए की अदालत ने एक व्यक्ति को ...
