ईडी ने ‘अवैध’ खनन के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 नवंबर 2024। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित अवैध खनन से जुड़े धनशोधन के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दोनों व्यक्तियों की पहचान ज्ञानचंद और एस धीमान के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि उन्हें सोमवार रात हिमाचल प्रदेश से धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया। समझा जाता है कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईडी इस मामले की जांच कर रही है। मामले के विवरण की प्रतीक्षा है।
Similar Post
-
सिक्किम ने नेपाल के लिए 35 सदस्यीय राहत दल भेजा
गंगटोक, सोमवार, 31 अगस्त 2026। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिं ...
-
कावेरी जल: तमिलनाडु के लिए 31 अगस्त तक तय मात्रा से अधिक पानी छोड़ा- कर्नाटक
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। कर्नाटक सरकार ने उच्चतम न्याय ...
-
उच्चतम न्यायालय ने तेजाब की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध को लेकर केंद्र से मांगा जवाब
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को क ...
