घर से काम करने और सम-विषम उपायों पर जल्द ही फैसला किया जाएगा: गोपाल राय
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 नवंबर 2024। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि राजधानी में बिगड़ती वायु गुणवत्ता से निपटने के लिए घर से काम करने और सम-विषम (ऑड-ईवन) जैसे उपायों को लागू करने के लिए जल्द ही फैसला किया जाएगा। गोपाल राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों सहित लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है और हमें इस स्थिति पर बहुत अफसोस है।’’ राष्ट्रीय राजधानी में रविवार से ही वायु गुणवत्ता ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में बनी हुई है तथा एक्यूआई भी लगातार 450 से ऊपर दर्ज किया जा रहा है।
घर से काम करने के उपायों को लागू करने की संभावना पर राय ने कहा, ‘‘हम जल्द ही इस पर निर्णय लेंगे।’’ मंत्री ने कहा कि सरकार ने दिल्ली में पहले ही चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के चौथे चरण को लागू कर दिया है और इसके तहत वाहनों पर अहम प्रतिबंध लगा दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम इन उपायों के प्रभाव का विश्लेषण कर रहे हैं। यदि विश्लेषण में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं तो हम उसके अनुसार आगे का निर्णय लेंगे।’’ राय ने वर्तमान स्थिति को चिकित्सीय आपातकाल करार देते हुए सभी लोगों द्वारा कार्रवाई करने की जरुरत पर जोर देते हुए कहा, ‘‘यह चिकित्सीय आपातकाल का समय है और हम सभी को इस स्थिति से निपटने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है।’’
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
