सूरत की इमारत में गैस सिलेंडर में आग लगने से सात लोग घायल
सूरत (गुजरात), बुधवार, 20 नवंबर 2024। गुजरात के सूरत शहर में बुधवार को सुबह एक इमारत में गैस सिलेंडर में आग लगने से सात लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना कतारगाम इलाके में स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स इमारत की दूसरी मंजिल पर सुबह करीब छह बजे हुई। उन्होंने बताया कि इमारत के एक छोटे से कमरे में मौजूद 18 से 27 वर्ष की आयु के सात लोग झुलस गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज हो रहा है। दमकल नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें सुबह 6.18 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल केंद्रों से दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आग पर जल्द काबू पा लिया गया और (आग बुझाने का) अभियान एक घंटे के भीतर पूरा हो गया।’’ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से तीन गैस सिलेंडर जब्त किए हैं और आगे की जांच जारी है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
