पाली सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत
जयपुर, बुधवार, 20 नवंबर 2024। राजस्थान में पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में डंपर एवं एंबुलेंस में टक्कर हो जाने से दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जोधपुर एवं पाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोहट थाना क्षेत्र में गाजनगढ टोल नाके के निकट मंगलवार देर रात्रि करीब दो बजे एक बेकाबू डंपर ने सड़क पर खडी एंबुलेंस को टक्कर मार दी। घटना में बाडमेर जिले के बारासन निवासी मोहनी देवी (42), गुडा मालानी क्षेत्र के रहनेवाले फगली देवी (45), एंबुलेस चालक सुनी बिश्नोई एवं हरिराम बिश्नोई (53) गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना में घायल हुये सभी को पाली के बांगड अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सको ने मोहनी देवी एवं फगली देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि शेष को जोधपुर रेफर किया गया। जोधपुर में इलाज के दौरान एंबुलेंस चालक सुनील बिश्नोई एवं हरिराम ने दम तोड दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतक एवं घायल जालोर जिले के रहने वाले है और अपने एक बीमार रिश्तेदार अशोक बिश्नोई को पालनपुर गुजरात से एंबुलेंस में लेकर अपने घर आ रहे थे। इसी र्दारान जोधपुर एवं पाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोहट थाना क्षेत्र में गाजनगढ टोल नाके के निकट एंबुलेंस खराब हो जाने के कारण जोधपुर से दूसरी एंबुलेंस मंगवाई गई। मरीज अशोक को दूसरी एंबुलेंस में शिफ्ट करने के दौरान ही आये तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से यह हादसा हो गया है।
Similar Post
-
बिश्नोई गिरोह ने केजरीवाल से सात करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर मौत की धमकी दी
मोहाली, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आ ...
-
केरलम: माकपा, कॉजपा ने प्रदर्शनकारी एलपीएसटी रैंक धारकों का समर्थन किया
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट ...
-
सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की
श्रीनगर, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआ ...
