झारखंड में बस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत, 10 से अधिक घायलरांची
रांची, गुरुवार, 21 नवंबर 2024। झारखंड के हजारीबाग जिले में आज सुबह बस पलटने से छह लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह बस कोलकाता से बिहार जा रही थी तभी बरकट्ठा के गोरहर थाना के पास जीटी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई 10 से अधिक लोग घायल हो गए। बस पर लगभग 50 लोग सवार थे। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना स्थल से पुलिस ने पांच शव को बरामद कर लिया है जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गयी। इस दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
