अलीगढ़ में बस और ट्रक में भिड़ंत,पांच मरे,15 घायल
अलीगढ़, गुरुवार, 21 नवंबर 2024। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के टप्पल क्षेत्र में बस और ट्रक की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि 15 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे के 56 नंबर प्वाइंट पर बीती देर रात यह हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली से आजमगढ़ जा रही डबल डेकर बस ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि 15 अन्य घायल हो गये। मृतकों में एक मासूम समेत तीन लोगों की पहचान की गयी है। मृतकों में पारुल (25), उसका पांच माह का बेटा आरोह और प्रतापगढ़ के हसमुख सरोज शामिल है। घायलों में 11 माह की बच्ची, एक छोटी लड़की, पांच वर्ष का बच्चा, तीन महिलाएं और नौ पुरुषों को जेबर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस फैज़ाबाद के कृष्णा ट्रेवल्स की बताई जा रही है जबकि ट्रक में बीयल की केन का स्क्रैब लदा था। हादसे के कारण कुछ समय के लिये यातायात बाधित किया हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बस और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को किनारे कर यातायात बहाल करा दिया है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
