नौसेना ने पनडुब्बी से टकराने वाली नौका पर सवार 11 लोगों को बचाया
नई दिल्ली, गुरुवार, 22 नवंबर 2024। नौसेना ने उसकी एक पनडुब्बी से टकराने वाली नौका पर सवार 13 में से 11 लोगों को बचा लिया है। नौसेना के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि मार्थोमा नाम की यह नौका गुरूवार शाम गोवा के निकट एक पनडुब्बी से टकरा गयी थी। इस नौका पर 13 भारतीय मछुआरे सवार थे। नौसेना ने जहाजों और विमानों के साथ तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू कर चालक दल के 11 सदस्यों को बचा लिया जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है। खोज और बचाव अभियान में तटरक्षक बल के जहाजों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
