‘क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल’ देहरादून में 29 नवंबर से शुरू होगा
देहरादून, गुरुवार, 22 नवंबर 2024। क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल ऑफ इंडिया (सीएलएफआई) का दूसरा संस्करण उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 29 नवंबर से शुरू होगा जिसमें प्रकाश झा, अनुभव सिन्हा तथा अविनाश तोमर जैसी हस्तियां भी शामिल होंगी। यहां स्थित हयात सेंट्रिक होटल में आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल (साहित्य महोत्सव) का समापन एक दिसंबर को होगा। उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक और फेस्टिवल के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि अपराध रोकने का पहला कदम जागरुकता है।
उन्होंने कहा,”यह मंच न केवल न्याय की जटिलताओं को उजागर करता है बल्कि उन कहानियों का भी उत्सव मनाता है जो सामाजिक बदलाव की प्रेरणा देती हैं।” फेस्टिवल के निदेशक आलोक लाल ने कहा कि यह साहित्य महोत्सव विचारों, अनुभवों और आवाज़ों का संगम है। उन्होंने कहा कि साहित्य तथा सिनेमा के माध्यम से यह अपराध और न्याय को समझने का अनूठा अवसर है। सुरेंद्र मोहन पाठक, एस हुसैन जैदी, मीरन बोरवंकर, के विजय कुमार, करन ओबेरॉय, आकाश खुराना जैसी हस्तियों के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं भी इस साहित्य महोत्सव में शामिल होंगे।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
