भारत आसियान वस्तु व्यापार समझौते की छठी समीक्षा संपन्न
नई दिल्ली, शुक्रवार, 23 नवंबर 2024। आसियान-भारत के बीच वस्तुओं के मुक्त व्यापार (एफटीए) की समीक्षा कर रही संयुक्त समिति की छठी बैठक संपन्न हो गई है। अगली समीक्षा बैठक फरवरी में इंडोनेशिया में होगी । यह जानकारी वाणिज्य विभाग के एक बयान में दी गई है। भारत और आसियान के बीच वस्तुओं के मुक्त व्यापार समझौते की समीक्षा के लिए संयुक्त समिति की बैठकें यहां दो दिन चलीं और शुक्रवार को संपन्न हुईं। इस दौरान संयुक्त समिति की सभी आठ उप-समितियों ने अपनी बातचीत की प्रगति के बारे में वस्तु व्यापार समीक्षा कर रही संयुक्त समिति को जानकारी की रिपोर्ट दी। भारतीय और आसियान मुख्य वार्ताकारों ने चर्चा के तहत मुद्दों पर बेहतर समझ विकसित करने और आगे बढ़ाने के लिए अलग से एक बैठक भी की। बयान में कहा गया है कि संयुक्त समिति की अगली बैठक फरवरी 2025 में इंडोनेशिया में होगी। दक्षिण पूर्व देश के संघ आसियान के साथ वस्तुओं के संबंध में मुक्त व्यापार समझौता 2009 में हुआ और यह जनवरी 2010 से लागू है। आसियान भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
