केजरीवाल, मान ने उपचुनावों में शानदार जीत के लिये बधाई दी
चंडीगढ़, शुक्रवार, 23 नवंबर 2024। पंजाब में विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी(आप) की शानदार जीत के लिये आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के लोगों को बधाई दी है। मान ने एक्स पर कहा, ''उपचुनावों में शानदार जीत के लिये पंजाबियों को बहुत-बहुत बधाई। श्री केजरीवाल जी की अगुवाई में आम आदमी पार्टी पूरे देश में दिन-प्रतिदिन ऊंचाइयां छू रही है। हम पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिये दिन-रात बिना भेदभाव और ईमानदारी से मेहनत कर रहे हैं। उपचुनावों के दौरान पंजाबियों से किये गये हर वादे को हम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। सभी को बहुत-बहुत शुभकामनायें। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री केजरीवाल ने एक्स पर कहा,''पंजाब के लोगों ने उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को चार में से तीन सीट देकर फिर से आम आदमी पार्टी की विचारधारा और हमारी सरकार के काम पर विश्वास जताया है। पंजाब के लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया और सबको बहुत-बहुत बधाई।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
