इंडिया गठबंधन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इसके लिए राज्य के मतदाताओं का आभार : हेमंत सोरेन
रांची, शुक्रवार, 23 नवंबर 2024। झारखंड के मुख्यमंत्री सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य में इंडी अलाएंस की शानदार जीत के बाद अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इसके लिए राज्य के मतदाताओं का आभार। सोरेन ने आज यहां कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व को बहुत उत्साह से लोगों ने मनाया।महिलाओं और नौजवानों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।जीतने भी लोग चुनावी मैदान में थे सभी को आभार।पूरा परिणाम आने का इंतज़ार है।हमें जानकारी मिली है कि लगभग 56 सीट हमने जीती है।अबुआ राज अबुआ सरकार का इतिहास झारखंड में गढ़ने जा रहे हैं।पहली बार ऐसा चुनाव देखा लोकतंत्र की परीक्षा हमने पास की। मुख्यमंत्री ने ने प्रधानमंत्री के बधाई देने पर उनका शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ कल्पना सोरेन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो, प्रभारी ग़ुलाम अहमद मीर, राजेश ठाकुर, सुप्रीमो भट्टाचार्य और विनोद पांडेय और भाकपा माले के नेता सहित अन्य नेता मौजूद थे।
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
