नांदेड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस के वसंतराव ने जीत हासिल की
नांदेड, रविवार, 24 नवंबर 2024। महाराष्ट्र की नांदेड लोकसभा सीट के लिए हुए उप चुनाव में कांग्रेस के चव्हाण रवीन्द्र वसंतराव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के डॉ. संतुकराव मारोत्राओ हम्बर्डे को नजदीकी मुकाबले में 1457 मतों से हराकर जीत हासिल की है। निर्वाचन आयोग के अनुसार मतगणना में श्री वसंतराव को 586788 मत मिले जबकि डा़ हम्बर्डे को 585331 मत मिले। इस तरह श्री वसंतराव ने 1457 मत अधिक प्राप्त कर जीत हासिल की है। वंचित बहुजन आघाडी के अविनाश विश्वनाथ भोसिकर को 80179 को मत मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
