उद्योगपति गौतम अडानी पर अमेरिका में अभियोग संबंधी जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई नई याचिका
नई दिल्ली, रविवार, 24 नवंबर 2024। उद्योगपति गौतम अडानी के खिलाफ अमेरिका में रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप में अभियोग चलाने के संबंध में जांच का अनुरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय में एक नई याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि इस कदम से ‘‘समूह द्वारा किए गए कदाचार का खुलासा हुआ है।’’
यह याचिका अधिवक्ता विशाल तिवारी द्वारा अडानी-हिंडनबर्ग विवाद में भारतीय कॉरपोरेट दिग्गज द्वारा शेयरों के मूल्य में हेरफेर के आरोपों से संबंधित याचिकाओं के समूह में एक अंतरिम आवेदन के रूप में दायर की गई है। गौतम अडानी पर अमेरिकी अभियोजकों ने सौर ऊर्जा अनुबंधों के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 2,100 करोड़ रुपये) से अधिक की रिश्वत देने की साजिश का हिस्सा होने का आरोप लगाया है।
अडानी समूह ने बृहस्पतिवार को इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि अमेरिकी अभियोजकों के आरोप निराधार हैं और समूह सभी कानूनों का अनुपालन कर रहा है। उच्चतम न्यायालय के समक्ष अपनी याचिका में तिवारी ने दलील दी है कि अडानी के खिलाफ आरोप ‘‘गंभीर प्रकृति’’ के हैं और भारतीय अधिकारियों द्वारा उनकी जांच की जानी चाहिए।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
