युवा कांग्रेस ने अडानी पर लगे आरोपों को लेकर किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, सोमवार, 25 नवंबर 2024। युवा कांग्रेस ने आज यहा उद्योगपति गौतम अडानी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अडानी जब तक एक हैं तब तक ही ''सेफ'' हैं। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में मोदी सरकार को ''युवा विरोधी-अडानी हितैषी'' करार दिया और सरकार के खिलाफ जंतर मंतर पर भारी विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में देश के विभिन्न हिस्सों से आये युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता वरुण पांडे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री चिब ने प्रर्दशनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका ने गौतम अडानी के घोटालों के खिलाफ अरेस्ट वारंट निकाला है लेकिन श्री मोदी अपने मित्र पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने इस मजबूरी की वजह पूछी और कहा कि श्री मोदी अपने मित्र अडानी को बचा रहे हैं क्योंकि वह जानते हैं कि मोदी और अडानी 'एक हैं तो सेफ हैं। चिब ने यह भी कहा कि श्री मोदी और भाजपा के लोग कहते हैं एक है तो 'सेफ' है, लेकिन ''सेफ'' सिर्फ एक ही आदमी है और वह श्री मोदी के मित्र उद्योगपति अडानी हैं। श्री मोदी का काम सिर्फ अडानी को मुनाफा दिलाना है जबकि देश के युवा आज केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से बेरोजगार घूम रहे हैं।
उन्होंने कहा ''देश में मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा जाता है और अडानी 2,000 करोड़ का घोटाला कर के बाहर घूम रहे हैं। क्योंकि श्री मोदी उनकी रक्षा कर रहे हैं। अमेरिका की जांच में कहा गया है कि अडानी ने भारत और अमेरिका में अपराध किया है लेकिन भारत में अडानी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
