बिरला का सदस्यों से उच्चतम परंपरा के पालन का आग्रह किया
नई दिल्ली, सोमवार, 25 नवंबर 2024। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा के सभी सदस्यों से सदन में बहस और संवाद की उच्चतम परंपराओं का पालन करने का आग्रह किया है। बिरला ने लोकसभा की कार्यमंत्रणा समिति को आज संबोधित करते हुए सदस्यों से रचनात्मक तरीके से अपनी असहमति व्यक्त करने का आग्रह किया और कहा कि सदस्यों को विरोध के नाम पर सदन में हंगामा करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा, ''आज देश में संविधान लागू होने के 75 वर्षों का उल्लेख करते हुए संविधान सभा में होने वाली उच्च गुणवत्तापूर्ण बहस की गौरवशाली परंपराओं को याद किया। मंगलवार को संविधान सदन में आयोजित संविधान दिवस समारोह के मद्देनजर उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों से सार्थक बातचीत करने का आग्रह किया।
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
