आतिशी ने 23 ‘दानिक्स’ अधिकारियों का स्थानांतरण किया
नई दिल्ली, बुधवार, 27 नवंबर 2024। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण (एनसीसीएसए) द्वारा संस्तुत दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह सिविल सेवा (दानिक्स) के 23 अधिकारियों के तबादले को मंजूरी दी है। बुधवार को जारी एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान के मुताबिक स्थानांतरण एवं पदस्थापन में कई वर्तमान अधिकारियों के विभागों एवं उनके अतिरिक्त प्रभारों में बदलाव शामिल है। इनमें अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह से हाल में दिल्ली स्थानांतरित किये गये सात अधिकारियों का पदस्थापन भी शामिल है।
बयान के अनुसार प्राधिकरण की प्रमुख आतिशी से मंजूरी मिलने के बाद संबंधित फाइल अब दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना के पास उनके अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी। आतिशी ने कहा, ‘‘ इन तबादलों से प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ेगी।’’ मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि इस फेरबदल से शासन को एक निश्चित दिशा मिलने तथा दिल्ली के नागरिकों की सेवा करने में अधिकारियों की दक्षता का इष्टतम उपयोग सुनिश्चित होने की संभावना है।
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
