दिल्ली: कम तीव्रता वाले धमाके के एक दिन बाद निजी स्कूल को मिली ईमेल के जरिए बम की धमकी
नई दिल्ली, गुरुवार, 28 नवंबर 2024। प्रशांत विहार इलाके में कम तीव्रता वाले धमाके के एक दिन बाद शुक्रवार को दिल्ली के रोहिणी में एक निजी स्कूल को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल परिसर में गहन तलाशी के बाद धमकी महज अफवाह साबित हुई। एक अधिकारी के अनुसार, ईमेल के जरिए बम की धमकी के संबंध में दिल्ली पुलिस की तरफ से सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर सूचना मिली।
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्तों का दस्ता और डीएफएस के कर्मचारियों ने स्कूल के पूरे परिसर की जांच और तलाशी ली। अधिकारी ने बताया कि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और धमकी अफवाह साबित हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रोहिणी में बृहस्पतिवार को पीवीआर प्रशांत विहार के पास कम तीव्रता का धमाका हुआ था जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
