अगले कुछ दिनों में उत्तर और मध्य केरल में भारी बारिश का अनुमान
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 28 नवंबर 2024। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी दिनों में उत्तर और मध्य केरल में भारी वर्षा का अनुमान जताया है तथा एक दिसंबर को सात जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। जिन जिलों के लिए एक दिसंबर को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है उनमें एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड शामिल हैं। दो दिसंबर को छह जिलों पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। इसके अलावा, उसी दिन आठ जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। ‘ऑरेंज अलर्ट’ छह सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी वर्षा जबकि ‘येलो अलर्ट’ छह सेंटीमीटर से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी वर्षा को दर्शाता है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
