अमृतसर में भारी मात्रा में हथियार बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर, शनिवार, 30 नवंबर 2024। पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर पाकिस्तान से तस्करी करके लाए गए हथियारों की खेप बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए, काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने पाकिस्तान से तस्करी करके लाए गए हथियारों की खेप को सौंपने के लिए दूसरे ऑपरेटिव का इंतजार कर रहे अमृतसर के घरिंडा के पास नूरपुर पधरी से दो लोगों को गिरफ्तार किया। डीजीपी ने कहा कि पुलिस ने आठ अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं जिनमें चार ग्लॉक पिस्तौल (मेड इन ऑस्ट्रिया), दो तुर्किये 9 मिमी पिस्तौल और दो एक्स-शॉट जिगाना .30 बोर पिस्तौल के साथ-साथ 10 राउंड शामिल हैं।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
