राष्ट्रपति ने नगालैंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी
नई दिल्ली, रविवार, 01 दिसम्बर 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को नगालैंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि विकास के विभिन्न मानदंडों पर राज्य द्वारा की गई प्रगति सराहनीय है। पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड का गठन 1963 में आज ही के दिन हुआ था। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राज्य स्थापना दिवस पर नगालैंड के लोगों को बधाई। वनस्पतियों और जीवों की समृद्ध विरासत से संपन्न नगालैंड वीरता की भूमि भी है। विकास के विभिन्न मापदंडों में नगालैंड की प्रगति सराहनीय है। इस खूबसूरत राज्य के लोगों को शांतिपूर्ण, समृद्ध और प्रगतिशील भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
